बेमिसाल महिला नेत्री दीपावली परमार ने बनवाया पेयजल वितरण स्टेशन आदर्श गाँव कलिंगा में!
| (दीपावली परमार) |
| (पेयजल वितरण ईमारत) |
इस नेक सामाजिक विकास कार्य को पूरा करवाने में दीपावली परमार और पंचायत के अन्य सदस्यों को स्थानीय ग्रामीणों के गुस्से और विरोध का काफी सामना करना पडा। लोग पहले तो इस स्टेशन के लिए मुकर्रर जगह से अपनी बैल गाडियां और पशुओं को हटाने के लिए तैयार ही नहीं थे। मगर अक्ल की तेज दीपावली परमार ने हर मुश्किल को आसानी से हल करवा लिया। उनके प्रयासों से हरियाणा पुलिस ने विरोध कर रहे मुट्ठीभर ग्रामीणों को चेतावनी दे कर मनवा लिया।
कौन कहता है कि गाँव मे सर्वांगीण विकास में पढ़ी-लिखी सुशिक्षित महिलाएं अहम किरदार नहीं निभा सकती? दीपावली देवी ग्रामीण इलाके में समाज विकास का बेमिसाल काम कर रही महिलाओं की एक बेमिसाल मिसाल हैं। वे ग्रामीण इलाके की महिलाओं के लिए एक रोल माॅडल बन गई हैं। हरियाणा का शासन और प्रशासन भी उनके द्वारा जनहित में शासन और प्रशासन को दिए जा रहे सहयोग से प्रसन्न है।
Comments
Post a Comment